चेन्नई में मधुबन के युवक की मौत से घर में कोहराम
मोतिहारी, अगस्त 1 -- मधुबन,एसं। गड़हिया थाना क्षेत्र की संवगिया पंचायत के मलाही टोला गांव निवासी तिलक मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष मांझी की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना शुक्रवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुभाष मांझी पिछले पांच-छह वर्षों से चेन्नई स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। वह घर से वापस काम पर जाने के लिए चेन्नई पहुंचा था। गुरुवार को चेन्नई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता तिलक मांझी स्थानीय बाजार में मछली बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.