चेन्नई में गैस फटने से बाकरपुर के युवक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी सन्नी कुमार राम (21) का पार्थिव शरीर चेन्नई से गांव पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद्र राम व संगीता देवी का पुत्र सन्नी रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहकर मजदूरी कर रहा था। गैस बिल्डिंग के दौरान गैस सिलिंडर फटने से वहां काम कर रहे हाजीपुर के दो मजदूर सहित कुल तीन युवक जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल तीनो युवक को नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सन्नी की मौत हो गई। विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को आर्थिक सहयोग किया। मौके पर मदन सिंह, दिनेश सिंह, अभय कुमार गोलू, विनोद राम, सुरेश राम, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.