रामपुर, अगस्त 29 -- चेन्नई में खौद के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक प्रेशर से वाहन को धो रहा था और करंट की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक का शव घर लाने की कोशिश शुरू कर दी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद गांव निवासी मुन्ने अली के दो बेटे चेन्नई में वाहन धोने का काम करते थे। गुरुवार शाम दोनों भाई दुकान पर गाड़ियों की धुलाई कर रहे थे। प्रेशर से गाड़ी धोते समय मोहम्मद इलियास उम्र 18 वर्ष करंट की चपेट में आ गया। दूर खड़े भाई ने युवक को बिजली के तार से चिपका देखा तो उसके होश उड़ गए। लाइन कट करने के बाद किसी तरह युवक को बिजली के तार से निकाला गया। हालत नाजुक होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत...