पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड के राधानगर निवासी श्रमिक अर्जुन राय की करंट लगने से चेन्नई में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब उनका पार्थिव शरीर निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव लाया गया, तो पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। जानकारी के अनुसार अर्जुन राय चेन्नई के मौलीभक्कम क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी का काम कर रहे थे। गुरुवार की शाम कार्य के दौरान वे बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लगा। सहकर्मियों द्वारा तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चेन्नई में ही पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से इलेक्ट्रोक्यूशन (करंट लगना) बताया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.