चेन्नई मजदूरी करने गए सारठ के युवक की छत गिरने से मौत
देवघर, जून 4 -- सारठ प्रतिनिधि अंचल के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के देवघरबाद गांव गांव निवासी 45 वर्षीय बिरजू मांझी, पिता- स्व. सुगदेव मांझी उर्फ नोका मांझी की चेन्नई में बिल्डिंग की छत गिरने से मौत ही गई। बुधवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिवार समेत गांव में मातम छा गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिरजू चार माह पूर्व मजदूरी करने चेन्नई गया था, वहां एक बिल्डर के साथ काम कर रहा था। सोमवार को मजदूरी के दौरान बिल्डिंग की छत गिर जाने से मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद परिजनों व संवेदक के सहयोग से दो दिनों बाद शव पैतृक गांव देवघरबाद पहुंचा। वहीं शव गांव पहुंचते ही मृतक की पत्नी जितनी देवी व बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। चेन्नई में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.