देहरादून, नवम्बर 8 -- देहरादून। दून की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की घड़ी फिर चलने लगी है। बार-बार सुई रुकने और गलत टाइम बताने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम सविन बसंल ने घंटाघर की घड़ी ठीक कराने के लिए धनराशि दी और इस काम के लिए चेन्नई की विशेषज्ञ फर्म को चुना है, जिससे अब घंटाघर की धड़कने चलने लगी है। कंपनी के विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने जांच करने पर पाया कि घड़ी की वायर खराब थी, जीपीएस, लाउडस्पीकर, बैल में भी खराबी आ गई थी। जीपीएस, वायर, लाउडस्पीकर, बैल आदि सब बदल दी गई है। घड़ी को अब ठीक कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने घंटाघर का सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.