नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- जेम ग्रेनाइट के संस्थापक आर वीरमणी के तीन चालकों को यौन उत्पीड़न में कथित मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन चालकों की पहचान लासर, पार्थिबन और बाबू के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन तीनों लोगों को नाबालिग लड़कियों को लाने और वीरमणी के यौन अपराधों में साथी की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में लासर 23 साल से और बाबू आठ साल से इस उद्योगपति के यहां काम कर रहे थे।गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने आपराधिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर उनके घरों की तलाशी ली, जिसमें आठ मोबाइल फोन और 55 दस्तावेज जब्त किए गए।ये गिरफ्तारियां उद्योगपति के खिलाफ दर्ज पांच मामलों की चल रही जांच का हिस्सा हैं। इस जांच की शुरुआत तब हुई, जब चेन्नई सिटी पुलिस के एंटी-वाइस स्क...