चेनपुलिंग से पांच मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस
औरैया, मई 14 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार तड़के चेनपुलिंग की घटना से 15734 फरक्का एक्सप्रेस करीब पांच मिनट तक बीच ट्रैक पर खड़ी रही। घटना से यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार फरक्का एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1105/25 के पास सुबह करीब 4:05 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेनपुलिंग कर दी। अचानक ब्रेक लगने पर लोको पायलट ने ट्रेन को सुरक्षित तरीके से ट्रैक पर रोक दिया। इसके बाद तकनीकी जांच के दौरान हॉस पाइप जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- चेन पुलिंग से चार मिनट तक रुकी पूर्वा एक्सप्रेस करीब पांच मिनट बाद सुबह 4:10 बजे ट्रेन को पुन: गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। घटना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.