चंदौली, जुलाई 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू सहित पांचों मंडलों में बीते 15 से 30 जून तक आपरेशन समय पालन अभियान चलाया गया। अभियान में 612 लोगों को चेनपुलिंग के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा महिला सुरक्षा के तहत महिला कोचों से 1176 लोगों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के तहत चेन पुलिंग करने के आरोप में 612 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान 327 दानापुर मंडल,समस्तीपुर मंडल136, सोनपुर मंडल 64, पीडीडीयू मंडल 40 तथा धनबाद मंडल में 45 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस क्रम में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इसमें धारा 162 के तहत 1176 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.