चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता।पूर्व मध्य रेलवे में बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ''समय पालन'' के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।ऑपरेशन समय पालन के तहत मार्च माह में 01 से 15 मार्च तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 514 लोगों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 01 लाख 46 हजार रुपये वसूल किये गए । इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । ऑपरेशन ''समय पालन'' के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 230 लोग दानापुर मंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.