चंदौली, फरवरी 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता तारा देवी के अनुसार उसका विवाह बीते वर्ष नौ मई को चकिया कोतवाली के बैराठ गांव के मदन उर्फ सुरेंदर के पुत्र दिलीप उर्फ कालू के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके मायके की ओर से एक लाख रुपये नगद, बाइक सहित अन्य घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद पति दिलीप उर्फ कालू, सास परभी देवी, ससुर मदन उर्फ सुरेन्दर, ननद रिंका और पूजा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगी। आरोप है कि सोने की सिकड़ी, सोने की अंगूठी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.