नई दिल्ली, मार्च 19 -- आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दिल्ली कैपिटल्स और उनके कप्तान अक्षर पटेल को चेताया है। पुजारा का कहना है कि डीसी को जरूर से ज्यादा रिलेक्स होने की जरूरत नहीं है। उनके कप्तान मस्तमौला है, मगर कई बार जरूर से ज्यादा रिलेक्स होने पर चीजें हाथों से फिसल जाती है, जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ता है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ पिछले साल ऐसा ही हुआ था, जिसकी वजह से पुजारा ने उनके लिए यह बात कही है। यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगरकर की BCCI से स्पेशल रिक्वेस्ट, चाहते हैं ये बदलाव दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत आईपीएल 2025 में शानदार रही थी, मगर फिर प्लेऑफ से पहले लगातार 5 मैच हारने की वजह टीम प्लेऑफ में कदम नहीं रख ...