साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल प्रतिनिधि। चैत नवरात्रि के चौथे दिन शहर के नील कोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से वैदिक मित्रों के साथ हुआ। मौके पर राजेश पांडे के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना, आरती किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारे से गूंज उठा। मौके पर नीरज घोष, मीना देवी, मृणाल कांति साहा, निखिल दत्ता,देव दत्ता आदि भक्ता एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...