मेरठ, जून 30 -- चेतावाला गांव में पिछले काफी दिनों से राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने व निर्माण करने की शिकायत की जा रही थी, जिस पर मंगलवार को नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तुड़वा दिया और झोपड़ी में रह रहे दो परिवारों को दो दिन का समय दिया गया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट और थाना पुलिस की मौजूदगी में चेतावाला गांव के समीप राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया गया। राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि उनकी प्रक्षेत्र की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। जिसकी पिछले काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। चेतावाला गांव के ग्रामीण भी अवैध निर्माण करने वाले चेतन और ऋषिकेश की शिकायत कर रहे थे। जिस...