चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही सरयू, तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंता
सीवान, जुलाई 25 -- गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर लगातार छठे दिन भी बढ़ता रहा, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने गोगरा तटबंध और नदी किनारे बसे गांवों में निगरानी तेज कर दी है। विभाग के कार्यपालक अभियंता मदन चंद्र चौधरी स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 60.13 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर 59.82 मीटर से ऊपर है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान 60.82 मीटर से नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- Basti News: चेतावनी बिन्दु से 66 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तरग्रामीणों की चिंता बढ़ते जलस्तर के कारण ग्यासपुर, तिरबलुआ, खड़ौली बलुआ सहित कई तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ और कटाव का डर सताने लगा है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.