गोंडा, मई 1 -- बालपुर, संवाददाता। सहकारी गोदाम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला एसडीएम की सख्ती के बावजूद ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। एसडीएम के निरीक्षण और कड़ी चेतावनी के बाद भी दो सप्ताह बीत जाने पर अवैध दुकानों का संचालन जारी है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता भीष्म पितामह तिवारी ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि गोदाम की चहारदीवारी तोड़कर वहां अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही हैं। साथ ही सब्जी विक्रेताओं और होटल संचालकों द्वारा परिसर में कूड़ा फेंके जाने से हालात और बिगड़ रहे हैं।मामले यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम देख मची भगदड़, फड़ विक्रेता की गई जान को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम से जांच रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया...