चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर
गाजीपुर, अगस्त 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि गंगा के बढ़ने की रफ्तार पहले से कम हुई है लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। वर्तमान में गंगा चेतावनी बिन्दु से महज 21 सेंटीमीटर ही दूर हैं। प्रशासन के अनुसार गंगा का 62.100 मीटर पर चेतावनी बिन्दु है और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु निर्धारित है। उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर है। वर्ष 2025 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग के आकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- पांच सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा गंगा का जलस्तर शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 61.890 मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.