चेतावनी बिंदु से नीचे आया गंगा
उन्नाव, सितम्बर 21 -- उन्नाव। संवाददाता गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे उतर गया है, लेकिन कटरी के गांवों से बाढ़ की मुश्किलें अभी नहीं उतरी हैं। रविवार को जलस्तर 111.98 मीटर दर्ज हुआ, जो चेतावनी बिंदु 112 मीटर से दो सेंटीमीटर नीचे है। पानी घटने के बावजूद परियर, सफीपुर और बांगरमऊ क्षेत्र के कई गांवों में रास्ते अब भी जलमग्न हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।परियर क्षेत्र के पनपथा, बाबू बंगला, चंडीबंगला, कोलवा, देवीपुरवा, ललतूपुरवा, माना बंगला व गंगादीनखेड़ा में पानी घटा है, लेकिन कई संपर्क मार्गों पर जलभराव बना हुआ है। सफीपुर क्षेत्र के जमालनगर गैर एहतमाली, इब्राहिमाबाद, शेरपुर समेत आसपास के गांवों में भी रास्तों पर पानी व कीचड़ से आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं बांगरमऊ क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.