रायबरेली, अगस्त 24 -- डलमऊ,संवाददाता। लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। इससे जहां कटरी क्षेत्रों में किसानों की सैकड़ों बीघे फसलें पानी में डूब गई तो वहीं गांव की ओर अब गंगा का पानी पहुंचने लगा है। इससे जहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगा तो वहीं मवेशियों के चारे की समस्या आकर खड़ी हो गई। वहीं गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अभी तक प्रशासन की ओर से कटरी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: गंगा व महानंदा के जलस्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी डलमऊ क्षेत्र में उफनाई गंगा के तेज बहाव ने कटरी इलाकों में भीषण कटान शुरू कर दिया है। ...