चेतावनी के बावजूद 940 स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- चेतावनी के बावजूद यूपी बोर्ड से जुड़े 940 स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा दस एवं 12 के परीक्षा आवेदन से संबंधित अभ्यर्थियों की नामावली डाउनलोड नहीं की है। यह स्थिति तब है जबकि 16 अक्तूबर को बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने चेतावनी देते हुए अभ्यर्थियों से संबंधित नामावली डाउनलोड कर डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ाई थी। इसके बावजूद 940 स्कूलों ने नामावली डाउनलोड नहीं की है। लिहाजा संबंधित विद्यालयों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 26 अक्तूबर तक नामावली डाउनलोड कर कोषपत्र की प्रति सहित डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूरी न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.