शामली, अप्रैल 3 -- कैराना। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जहानपुरा रोड स्थित चमड़ा गोदामों के खिलाफ दी गई दो दिन की चेतावनी पूरी होने पर शुक्रवार शाम कार्यवाही शुरू कर दी गई। पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदामों में रखी सामग्री को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने तहसीलदार अर्जुन सिंह के नेतृत्व में जहानपुरा रोड पर स्थित तीन गोदामों के विरुद्ध प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी न होने पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एक हड्डी गोदाम को सील कर दिया गया था, जबकि अन्य गोदामों को दो दिन के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप एवं नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा गोदाम में रखे चमड़े को जेसीबी मशीन की मदद से ट्रै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.