मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कपरपुरा गुमटी बंद करने के मामले में कांटी विधायक इं.अजीत कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की चेतावनी के बाद शनिवार को एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद जांच के लिए गुमटी पर पहुंची। उनके साथ कांटी बीडीओ आनंद कुमार विभूति भी थे। मौके पर मौजूद सहबाजपुर, सदातपुर, बाझिला, बारमतपुर, आरिचपुर, मिर्जापुर, शेरना, वीरपुर, नारायण भेड़ियाही के ग्रामीणों ने उनसे गुमटी पर सड़क बंद करने की शिकायत की। इसपर एसडीओ ने स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्ग या उपाय के संबंध में जानकारी ली। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि सड़क जिला प्रशासन ने बंद कराया है तो वह ही तत्काल वैकल्पिक रास्ता दे या बंद रेलवे गुमटी खुलवाए। अभी उपलब्ध वैकल्पिक रोड काफी जर्जर और असुरक्षित है। कहा कि वर्तमान में सदातपुर, बझिला के लोगों का बारमतपुर, आरिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.