हमीरपुर, अप्रैल 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। लगातार खराब हो रहे मौसम के बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को लेकर चेतावनी जारी की है। 4 और 5 अप्रैल को जनपद में ओलावृष्टि के साथ-साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चेतावनी यदि सही साबित हुई तो किसानों को तगड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि 20 मार्च के बाद से लगातार मौसम रुक-रुककर खराब हो रहा है। यही समय फसलों की कटाई का है। किसान घर बार छोड़कर खेत-खलिहान में ही डेरा डाले हुए है। फसलों की कटाई और कतराई का कार्य रफ्तार पकडे़ है। ऐसे में बार-बार मौसम की खराबी से न सिर्फ किसानों को नुकसान हो रहा है बल्कि उन्हें काम कराने के एवज में अब मजदूरों को ज्यादा मजदूरी का भी भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।जिला आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.