मुंगेर, मार्च 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक आनंद औचक निरीक्षण को लेकर जमालपुर थाना पहुंचे, तथा जमालपुर सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। एसडीपीओ ने सर्किल अंतर्गत थानों के अभिलेखों की गहन जांच करते हुए लंबित कांडों पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मामलों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्किल इंस्पेक्टर एसएन मंडल को निर्देश देते हुए उन्होंने सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.