शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- निगोही। निगोही क्षेत्र में हसौआ पुलिया से पिपरिया खुशाली गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर बनी पुलिया टूटने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस मार्ग का उपयोग शाहजहांपुर से तिलहर जाने वाले लोग शॉर्टकट के रूप में करते रहे हैं, लेकिन अब यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। बताया जा रहा है कि राघवपुर खुर्द गांव को जोड़ने वाले तिराहे के पास स्थित पुलिया कुछ समय पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो अब पूरी तरह टूट चुकी है। दिन में भी लोग इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, जबकि रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। यह भी पढ़ें- रैपिड विहीन नहर पुलिया से खतरा स्थानीय लोगों ने राहगीरों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है और मुख्य सड़क से होकर जाने को कहा है। साथ ही प्रशासन से जल्द सड़क और पुलिया का निर्माण कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.