चेतरा सहकारी समिति पर पेयजल संकट से किसान परेशान
बहराइच, मई 19 -- तेजवापुर। चेतरा सहकारी समिति पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से गेहूं तौल कराने पहुंचे किसानों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। किसानों का कहना है कि तेज धूप और उमस के बीच पानी की कमी से हालत खराब हो रही है। कई किसानों ने समिति अधिकारियों से पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.