चेतराम ने आमरण अनशन की चेतावनी दी
चम्पावत, मई 28 -- जगदीश राय, लोहाघाट। मुआवजे की मांग को लेकर श्रमिक चेतराम का तीसरे दिन भी धरना जारी। चेतराम ने मांग पूरी न होने पर एक जून से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। गंगनौला निवासी चेतराम ने गुरुवार को भी लोनिवि कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे 1993 में लोनिवि में कार्य करने के दौरान गिर कर घायल हो गए थे। लेकिन विभाग ने अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने मुआवजा नहीं देने पर अब आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.