चम्पावत, मई 29 -- जगदीश राय, लोहाघाट। गंगनौला निवासी चेतराम मुआवजे और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग पर चौथे दिन भी धरने पर बैठा रहा। इस दौरान उसने एक जून से अनशन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को लोक निर्माण कार्यालय के बाहर चेतराम का 116 वीं बार चौथे दिन भी धरना जारी रहा। चेतराम ने कहा कि वह वर्ष 1993 में लोक निर्माण विभाग में बतौर राजमिस्त्री के पद पर मस्टरोल में कार्यरत थे। जिसमें नौकरी करने के दौरान पीजी कॉलेज लोहाघाट के भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें विभाग ने उन्हें कोई भी मुआवजा नहीं दिया। यह भी पढ़ें- चेतराम ने आमरण अनशन की चेतावनी दी उन्होंने बताया कि उनके उपचार में करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा खर्चा हो गया है और एक किडनी भी निकाल दी गई है। चेतराम ने कहा कि अगर उन्हें मुआवजा और बेटे को नौकरी देते...