पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के चेतमा पिकेट में तैनात पुलिस जवान व अधिकारियों के लिए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर 10 कूलर एवं वॉटर फिल्टर उपलब्ध कराया। नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने विधायक निधि से चेतमा पिकेट में तैनात पुलिस जवानों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में कठिन परिस्थितियों के बीच जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना समाज और जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। कुछ दिन पूर्व चेतमा पिकेट के दौरे के दौरान जवानों ने गर्मी और पेयजल की समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि जंगल में रात के समय केवल पुलि...