रांची, फरवरी 11 -- रांची। बीआईटी मेसरा में बुधवार को 33वीं चेतन देवराज पूर्वी क्षेत्र अंतर तकनीकी संस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यकारी कुलपति डॉ. अशोक शरण और पूर्व रणजी खिलाड़ी अनवर मुस्तफा ने किया। पहले दिन तीन मैच खेले गए, जिनमें बीआईटी मेसरा ने बीआईटी देवघर को, वाईबीएन ने सेंट्रल लॉ यूनिवर्सिटी को और सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने बीआईटी लालपुर को पराजित किया। डॉ. शरण और डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. गौतम शांडिल्य सहित गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.