औरंगाबाद, अप्रैल 5 -- बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव रंजन ने शनिवार को औरंगाबाद जिले में एक प्रेसवार्ता में नवीनगर के जदयू विधायक चेतन आनंद पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया। राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने कहा कि उन्होंने एसपी को आवेदन दिया है। लेकिन औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि उन्हें इस तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। न कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, जदयू विधायक चेतन आनंद ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे विधायक अपने सरकारी अंगरक्षकों के साथ उनके घर पहुंचे। गाली-गलौज की और परिवार के सदस्यों से अभद्र व्यवहार किया। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे जदयू के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि एनटी...