सीवान, सितम्बर 10 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तमाम स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान अनुशासन नैतिकता और समयबद्धता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन रहा है। प्रार्थना सभा केवल एक औपचारिकता न होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास संभव है। राजीव पांडे ने कहा कि अनुशासन से बच्चे बेहतर करते हैं। कहा कि चेतना सत्र में नैतिक एवं सामाजिक मूल्य, सर्वधर्म प्रार्थना, बिहार राज्य गीत, राष्ट्रगान, शपथ और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों में गुरुजनों का आदर, देशप्रेम और सामाजिक समरसता पैदा होती है। मौके पर जितेंद्र कुमार, राजाराम मांझी, हेमा गुप्ता, संतोष यादव, पूनम यादव, दिलनवाज अहमद, श्यामदेव यादव, प्रदीप मंडल, महेश प्रभात, ओमप्रकाश मांझी, रूपेश द्विवेदी सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...