चेतना संवाद कार्यक्रम में बच्चों ने जाना वास्कोडिगामा को
बेगुसराय, मई 20 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के मध्य विद्यालय गढ़हरा में बुधवार को एचएम सिकंदर कुमार पासवान के नेतृत्व में चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 20 मई का विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर पलक कुमारी, आशिया नाज, सोनाली कुमारी, श्वेता कुमारी ने कहा कि आज ही के दिन करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई 1498 को वास्को-डि-गामा भारत के दक्षिणी छोर पर कालीकट के तट पर पहुंचे थे। जुलाई 1497 में पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को-डि-गामा भारत की खोज में निकले। कालीकट में तीन महीने बिताने के बाद वो वापस पुर्तगाल लौटे। जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तो उनके साथ 199 नाविक थे, लेकिन जब वो वापस पहुंचे तो उनके सिर्फ 55 नाविक जिंदा बचे थे। यह भी पढ़ें- मानचित्र व ऑडियो विजुअल से भारत के इतिहास से हुए परिचित वहीं मध्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.