वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चेतगंज निवासी 75 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम अग्रहरि का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनके आवास पर पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंत्येष्टि के लिए पार्थिव शरीर मणिकर्णिका घाट ले जाया गया। परिजनों ने बताया वह एक महीने से बीमार चल रहे थे। लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उनका भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल से वापस किए जाने के बाद परिजन उन्हें लेकर वाराणसी पहुंच रहे थे। इस बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया। सूचना पर चेतगंज स्थित आवास पर क्षेत्रीय लोग जुट गए। भाई अवधेश अग्रहरि ने बताया कि आपातकाल के वह समय जेल गए थे। यह भी पढ़ें- चेतगंज में लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम अग्रहरि का निधन मुलायम यादव की सरकार में उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा मिला था। उनके तीन ...