वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा में शनिवार सुबह 53 वर्षीय तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। साल 2024 में कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा पड़ा था, जिसमें 30 लाख की कर चोरी पकड़ी गई थी। ये 30 लाख रुपये इस साल कोर्ट में जमा करना था। राजेश चौरसिया छह भाई थे। सभी का परिवार अभी एक ही मकान में रहता है। शनिवार सुबह तक सब सामान्य था। सुबह 7.30 बजे के आसपास भतीजे दीपक से राजेश चौरसिया की बातचीत हुई। इसके बाद करीब दो घंटे तक उनका पता नहीं चला। सुबह करीब 9.30 बजे राजेश के बड़े भाई राकेश चौरसिया कमरे में झाड़ू लेने पहुंचे। जैसे ही दरवाजा खोला, छत की कुंडी के सहारे राजेश चौरसिया का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने रस्सी काटकर उन्हें उतारा। एक ने सीपीआर दिया लेकिन सांस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.