वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। चेतगंज के चौछटवां में शुक्रवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने और उसके एवज में वसूली करने से नाराज महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों ने कई घरों में जबरन मीटर बदल दिए। कई घरों में रहने वालों से सहमति नहीं ली गई। उन्होंने यह भी कहा कि डरा-धमका कर धन उगाही की गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर लहुराबीर सब-डिविजन के एसडीओ अनिल सिंह ने हंगामे के कारणों की जानकारी ली और जीएमआर के अधिकारियों को इससे अवगत कराया है। जीएमआर कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने चौछटवां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी को बताए कई मीटर बदल दिए। नया मीटर लगाने के नाम पर किसी से 50 तो किसी से 200 रुपये भी वसूल लिए। इस बीच दूसरे घरों की महिलाओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.