गुमला, जून 6 -- घाघरा, प्रतिनिधि। इलेवन क्लब घाघरा द्वारा पाकरटोली मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन कुल आठ मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में चेटर ,गुमला और इटकी की टीम आमने-सामने हुई। चार-चार ओवर के रोमांचक फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेटर की टीम ने छह विकेट पर 41 रन बनाए। जवाब में इटकी की टीम निर्धारित ओवरों में 34 रन ही बना सकी। इस तरह चेटर की टीम ने सात रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता में इटकी की टीम उपविजेता रही, जबकि घाघरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- पश्चिम पट्टी नोखा को हराकर शिवपुर बनी चैंपियन समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रदेव उरांव सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इटकी के अफरोज को मैन ऑफ द मैच तथा गुमला के कमल पठान को मै...