नई दिल्ली, मार्च 6 -- सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से करीबी जीत दर्ज की। भारत ने 253/7 का स्कोर खड़ा किया था। यह टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान भारत की सांसें अटका दीं। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन जुटाए। जैकेब बेथेल ने (48 गेंदों में 105) ने तूफानी शतक ठोका। विल जैक्स ने 35 और जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार ने रोमांचक मुकाबले के बाद कहा कि वह इंग्लैंड के चेज के दौरान नर्वस थे। उन्होंने मजाक में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से एक सवाल भी पूछा।'यह एक अविश्वसनीय एहसास है' सूर्या ने इंग्लैंड को हारने के बाद कहा, ...