हजारीबाग, मई 20 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचकपी पंचायत भवन में सामाजिक संस्था मानव विकास के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमतावर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय दिव्यांगजन, ग्राम पंचायत एवं पंचायती राज्य संस्थान के सदस्य के क्षमतावर्धक विषयक पर हुआ। प्रशिक्षण में चेचकपी पंचायत अंतर्गत सभी गांवों में जितने भी दिव्यांगजन हैं। उन्हें उन सभी हितधारकों मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, प्रखंड संसाधन केंद्र के संसाधन शिक्षक एवं अन्य मुख्य कार्यकर्ताओं से अवगत कराया गया। इससे उनके मुख्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनवाने का तरीका एवं प्रक्रिया आसान बन सके। बरकट्ठा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र के संसाधन शिक्षक सदान कुमार ने सभी को स्कूलों में नामांकन करवाने को प्रेरित किया। उ...