चेगौना धाम में कांवरियों के लिए शुरू हुआ माह भर चलने वाला भंडारा
पलामू, जुलाई 31 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर पलामू जिले के छतरपुर स्थित चेगौना धाम में सावन के पहले दिन औपचारिक रूप से कावरियों के लिए भंडारे की शुरुआत की गई। झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए चेगौना धाम प्रमुख धार्मिक पड़ाव बनकर उभर रहा है। स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र रहा यह धाम अब प्रतिदिन बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवरियों को विश्राम, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सेवा कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं राजद जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: गुप्ताधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई भव्य व्यवस्था विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.