गुमला, अप्रैल 6 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेगरी टोंगरी में सोमवार को एक जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी के गांव के समीप होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी।फॉरेस्टर समी आफताब अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति हाथी के पास जाने की कोशिश न करे,ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अंधेरा होने के बाद हाथी स्वतः ही जंगल की ओर लौट जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग के कर्मी मौके पर डटे हुए हैं और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि वन विभाग की सतर्कता के बावजूद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। लोग...