बांदा, मई 26 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने व्यापारी पर चेक का दुरुपयोग कर अवैध धन उगाही, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मटिया नाका निवासी शैलेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि वह डीजे लाइट का काम करता है। वर्ष 2025 में उसने अपने जानने वाले कमल सिंह के माध्यम से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि गारंटी के नाम पर उससे सेंट्रल बैंक का ब्लैंक चेक ले लिया गया था और रुपये वापस करने के बाद भी चेक नहीं लौटाया गया। यह भी पढ़ें- कारोबार का झांसा देकर ऐंठे 43 लाख आरोप है कि कई बार चेक वापस मांगने पर उसे टाल दिया गया। बाद में कमल सिंह के पार्टनर राममूरत द्विवेदी पर चेक अपने पास रखने और उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित ने कोर्ट को बता...