बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के यहां इन दिनों स्मार्ट मीटर धड़ल्ले लगाया जा रहा है। विभाग ग्राहकों को इसे लगवाने की अनिवार्यता कर दी है। लेकिन पहले से स्मार्ट मीटर लगा चुके उपभोक्ताओं की शिकायत आ रही है कि तकनीकि फाल्ट के चलते स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है, जिससे बिल अधिक आ रहा है, जिसके भुगतान में आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। कहने को तो विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाने का प्राविधान है ताकि उपभोक्ता स्वयं बिल की क्रास चेकिंग कर सकते हैं। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से यह सभी उपभोक्ताओं के यहां नहीं लगाया जा रहा है, जिससे ग्राहक बेहद परेशान हैं। शहर निवासी उपभोक्ता प्रेमशंकर श्रीवास्तव, महेश सिंह, रामानंद तिवारी ने बताया कि उनके यहां करीब दो महीने पहले से स्मार्ट मीटर लगा है। एक तो बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.