चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना पुलिस ने चेक बाउंस होने के मामले में कुचारम निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। वह हरीशनपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसकी भाभी कुचारम से प्रधान भी है। अभिषेक ने लोन के मामले में डीआरएस कंपनी को 533610 रुपये का चेक दिया था। बैंक में चेक लगाने पर वह बाउंस हो गया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी ने अलीगढ़ कोर्ट में वाद दायर किया था। जिस पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ। फलस्वरुप अभिषेक को गिरफ्तार थाने से पुलिस टीम उसे लेकर अलीगढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.