आगरा, मार्च 13 -- चेक बाउंस में आरोपित मोहित निवासी डौकी को अतिरिक्त न्यायालय संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी ने तलब करने के आदेश दिए हैं। वादी युवराज कुमार लवानियां निवासी सिकंदरा ने अधिवक्ता जल सिंह परिहार के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया था कि विपक्षी उसका रिश्तेदार है। विपक्षी ने मिठाई की दुकान खोलने के लिए वादी से अप्रैल 23 में 2.68 लाख रुपये उधार लिए थे। अधिक समय हो जाने पर तगादा किया तो विपक्षी ने चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया। विधिक नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.