लखीसराय, जुलाई 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। चेक बाउंस मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निपटारे के उद्देश्य से 18 जुलाई शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 18 जुलाई कोविशेष लोक अदालत की तैयारी विशेष लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो पीठों का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में प्रथम पीठ में न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी हिमांशु भार्गव को न्यायिक सदस्य तथा अधिवक्ता आशीष चंद्रा को सदस्य नामित किया है। वहीं द्वितीय पीठ...