मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में 30 साल से अधिक पुराने लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। राकेश कुमार मेहता ने बताया कि मेडिएशन ड्राइव 3.0 और 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर दैनिक प्रगति प्रतिवेदन प्रधान जिला जज को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में संदीप चैतन्य, सचिन कुमार, अंकित आनंद, सुधा रानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...