उरई, जून 24 -- जालौन। संवाददाता चेक बाउंस के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी दिलीप कुमार चेक बाउंस के मामले में काफी समय से न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे थे। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। बुधवार की सुबह चौकी में तैनात एसआई शिवम सेंगर को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...