नई दिल्ली, फरवरी 5 -- चेक बाउंस मामले में कोर्ट की फटकार के बाद गुरुवार शाम 4 बजे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिन में अभिनेता को आत्मसमर्पण करने के अपने निर्देश को वापस लेने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने दिन में कड़ी नाराजगी जताते हुए यादव को तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि अदालत के आदेशों के बावजूद 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने में उनकी नाकामी कानून के प्रति कम सम्मान दिखाती है। यादव के अधिवक्ता ने पीठ से दया की अपील की। इस पर पीठ ने कहा कि अदालत से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह किसी भी व्यक्ति के लिए सिर्फ इसलिए खास हालात दिखाए क्योंकि वह व्यक्ति किसी खास बैकग्राउंड या इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। राजपाल 4 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.