गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत करूआ गांव निवासी सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी से जिले की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में की गई है। जानकारी के अनुसार विनोद के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित एक मामला गढ़वा कोर्ट में लंबित था। न्यायालय द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद उनके न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसके बाद पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि विनोद जिले की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वह पहले भारतीय जनता पार्टी के जिल...